{"_id":"69825c55505db68889002696","slug":"anita-tops-in-cooking-kiran-second-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145440-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पाक कला में अनीता अव्वल, किरन दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पाक कला में अनीता अव्वल, किरन दूसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की रसोईयों को पाक कला प्रतियोगिता में सम्मानित किया गया-संवाद
- फोटो : स्वयं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों की जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद स्थित कस्तूरबा हास्टल में हुआ। इसमें नौ ब्लॉकों की 23 रसोइया शामिल हुईं। इसमें अनीता पौली ब्लाॅक प्रथम, किरन सेमरियावां द्वितीय और सुधा मेंहदावल तीसरे स्थान पर रहीं। इन रसोइयों को उप शिक्षा निदेशक व डॉयट प्राचार्य डॉ सबीहा मुमताज और बीएसए अमित कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया।
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने रसोइयों का उत्साहवर्धन करने के लिए ब्लॉक और जनपद स्तर पर पाक कला प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए थे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और प्रस्तुति को बेहतर बनाना रहा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली रसोइयों में से किसी ने लजीज तेहरी, टिक्की, दाल चावल, मटर पनीर, मिक्स वेज और रोटी के अलावा तमाम अन्य तरह के व्यंजन बनाकर परोसे।
जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन धीरेंद्र प्रताप चंद ने बताया कि प्रतियोगिता में रसोइयों ने पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने स्वाद, स्वच्छता, पोषण और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। डायट प्राचार्य डॉ. सबीहा मुमताज और बीएसए अमित कुमार सिंह ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 3500, 2500 और 1500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी रसोइयों को 350 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। इस दौरान बीईओ जनार्दन यादव, व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय, अजय तिवारी, राजन आदि मौजूद रहे।
Trending Videos