सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   As Eid approaches, shopping among the fasting people increases.

Sant Kabir Nagar News: ईद करीब आते ही रोजेदारों में बढ़ी खरीदारी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
As Eid approaches, shopping among the fasting people increases.
विज्ञापन
- रमजान का महीना पूरा होने में दो दिन बचे है शेष
Trending Videos



सेमरियावां। रहमत, मगफिरत और जहन्नुम से निजात का महीना रमजान पूरा होने में दो दिन रह गया है। रमजान का 28वां रोजा बुधवार को मुकम्मल हो गया। बृहस्पतिवार को 29वां रोजा रखा गया है। बृहस्पतिवार को शाम में इफ्तार के बाद रोजेदार छत्तों पर चढ़कर ईद के चांद का दीदार करेंगे। ईद का चांद नजर आया तो शुक्रवार को ईद होगी, नही तो ईद शनिवार को मनाई जाएगी।
एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी हो गया। सोशल मीडिया पर ईद चांद का फोटो वायरल होने लगा। रोजेदार ईद की तैयारी के लिए घर से लेकर मस्जिद, ईदगाह, गली मोहल्लों की साफ सफाई में जुटे हैं। ईद की तैयारी के लिए नए नए कपड़ों के इंतजाम पहले से ही किए जाते रहे हैं। ईद की खुशी के लिए सेमरियावां, बागनगर, दुधारा, लोहरौली, चिउटना, करही, उसरा शहीद, अगया, सालेहपुर, नव्वागांव, चिउटाना और दानुकोईया आदि चौराहों की दुकानों पर ईद की तैयारी के लिए काफी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद की खुशी को यादगार बनाने के लिए गारमेंट, जूता चप्पल, प्रसाधन, किराना, दूध, मिठाई, फल, ड्राई फ्रूट, जनरल स्टोर की दुकानों पर खूब जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि बहुत खुशनसीब है वह लोग जिन्हें माह ए रमजान नसीब होता है। अल्लाह से दुआ है यह रहमत, बरकत का अगले साल फिर नसीब हो।


ईद की सेवईं के लिए दूध खोवा बिक्री आर्डर बुक हो रहा है

सेमरियावां। क्षेत्र के सभी प्रमुख चौराहों पर दूध और खोए की दुकानें सज गई।ईद के विशेष पकवान सेंवई के जायका को बढ़ाने के भरपूर मात्रा में दूध खोआ का इस्तेमाल किया जाता है। दूध खोआ के विक्रेता जियाउद्दीन, अब्दुल अहद, हाजी अब्दुल गनी, हीरा लाल उर्फ मुर्गा आदि ने बताया शुद्ध दूध और खोए की काफी मांग है। आर्डर बुक किए गए हैं। शुद्ध खोवा की मांग बढ़ी है। ईद के विशेष पकवान सेंवई में प्रयोग के लिए दो दिन से काफी मांग है।

गारमेंट की दुकान पर जुटी भीड़
महंगी सिलाई से बचने और मन पसंद के कपड़ों की खरीदारी हेतु युवा काफी उत्सुक हैं। अपने मन पसंद के रंगीन डिजाइन कुर्ता पायजामा के अलावा जींस, टी शर्ट, शर्ट आदि की खरीदारी हेतु होजरी गारमेंट की दुकानों पर बच्चों एवं युवा वर्ग ने खूब जमकर खरीदारी की।

गारमेंट एवं होजरी के दुकानदार उस्मान जहीर, हाफिज जाहिद, अजीम वसीम, महमूद, अजकार आदि ने बताया कि लखनऊ, दिल्ली, अलीगढ़ के बने रंग बिरंगे डिजाइन के सिले कुर्ते पाजामा ईद के लिए नौजवानों की पहली पसंद है। मुंबई, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ आदि के बने जींस टीशर्ट, शर्ट आदि की भी काफी बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed