{"_id":"69b5b2633adf612e8f0ef316","slug":"buses-became-crowded-after-the-inspector-recruitment-exam-was-over-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-147475-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दरोगा भर्ती परीक्षा छूटने के बाद बसों में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दरोगा भर्ती परीक्षा छूटने के बाद बसों में बढ़ी भीड़
विज्ञापन
हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद में एसआई भर्ती परीक्षा के लिए लाइन में लगे अभ्यर्थी-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर शनिवार को दो पालियों में दरोगा भर्ती परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर हुई। परीक्षा छूटने के बाद बसों व ट्रेनों में अचानक भीड़ बढ़ गई। इसका कारण लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। हालांकि मेंहदावल बाईपास पर हेल्प डेस्क बनाया गया था। यहां यातायात पुलिसकर्मी लोगों की मदद करते नजर आए।
दरोगा भर्ती के लिए सात केंद्र बनाए गए। दो पालियों में हुई परीक्षा के बाद घर जाने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ बसों व ट्रेनों में देखने को मिली। मेंहदावल बाईपास स्थित बस स्टॉप पर शाम के समय बसों में भीड़ दिखाई दी। इस दौरान जो बसें आईं वह फुल रहीं। लोगों को बस में प्रवेश करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी प्रकार की स्थिति रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने पहुंचे। ट्रेनों में प्रवेश करने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा।
खलीलाबाद-मेंहदावल बाईपास पर मिले दिनेश कुमार ने बताया कि दरोगा भर्ती परीक्षा देने के लिए आए थे, अब लौटना है। भीड़ ज्यादा होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां पर यातायात पुलिस के कर्मी और परिवहन निगम कर्मी बसों में लोगों को बैठाने के लिए प्रयास करते दिखे।
00000000000000000000
दरोगा परीक्षा के चलते बसों में भीड़ ज्यादा है। बस चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों में बस स्टॉप सेंटर पर खड़ा करें। बाईपास सेवा की बसों के चालकों को भी निर्देशित किया गया है कि बाहर से जाने की बजाय अंदर से बसें ले जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
Trending Videos