सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of Manjharia-Katka road is fast, vehicles will run at full speed.

Sant Kabir Nagar News: मंझरिया-कटका मार्ग का निर्माण तेज, फर्राटा भरेंगे वाहन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Construction of Manjharia-Katka road is fast, vehicles will run at full speed.
मंझरिया-कटका मार्ग निर्माण के लिए गिराई जा रही गिट्टी। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मंझरिया से कटका मार्ग के निर्माण में तेजी आ गई है। करीब 19.50 करोड़ की लागत से इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। इस सड़क के बनने से जहां लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, वहीं खलीलाबाद शहर के लिए यह बाईपास का कार्य करेगी, जिससे शहर में जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मंझरिया से कटका मार्ग की लंबाई करीब 10 किलोमीटर है। यह मार्ग वर्तमान में जर्जर हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण लोगों को आने- जाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने मंझरिया- कटका मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसकी स्वीकृति मिली है।
Trending Videos

फरवरी में इस सड़क के निर्माण के लिए सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने शिलान्यास किया था। वर्तमान में मंझरिया रेलवे क्राॅसिंग से बनकटवा तक एक तरफ सड़क के किनारे खुदाई कर गिट्टी डालने और समतल करने का कार्य तेजी से हो रहा है। उम्मीद है कि मार्च महीने में इस सड़क के एक तरफ गिट्टी डालने और समतल करने का कार्य हो जाएगा। इसके बाद दूसरी तरफ पटरी पर कार्य शुरू होगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग का कहना है कि बरसात से पूर्व सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
शहर के लिए बाईपास का कार्य करेगी सड़क
मंझरिया से कटका मार्ग के चौड़ीकरण के बाद खलीलाबाद शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। वजह यह है कि इस मार्ग को बाईपास के रूप से उपयोग करने की तैयारी है। गोरखपुर की तरफ से धनघटा की ओर आने- जाने वाले बगैर शहर आए इसी मार्ग से निकल जाएंगे। इससे शहर वासियों को राहत मिलेगी। शहर के निवासी इस्माइल, राज कुमार आदि ने बताया कि शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाया जाना है। इसमें मंझरिया- कटका मार्ग भी शामिल है। इससे जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

---------
तामेश्वरनाथ धाम को मिलेगा वैल्किपक मार्ग
तामेश्वरनाथ धाम को कॉरिडोर के रूप से विकसित किए जाने की तैयारी है। ऐसे में तामेश्वरनाथ धाम आने- जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग में आएगा। इसके लिए महुई से तामेश्वरनाथ धाम तक की सड़क का भी निर्माण हो रहा है। बयारा निवासी सुजीत चौहान, गिरधरपुर निवासी विजय कुमार आदि ने बताया कि इस मार्ग के बनने से न सिर्फ धनघटा और खजनी की ओर आना- जाना आसान हो जाएगा, बल्कि तामेश्वरनाथ धाम को भी वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।
00000000000000000000000
मंझरिया से कटका मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। पूरा प्रयास है कि बरसात से पूर्ण सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाए। इस मार्ग के बनने से लोगों को आने- जाने में सहूलियत मिलेगी। शहर में भी जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
-आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed