फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of the overhead tank has been stalled for a year and a half.

Sant Kabir Nagar News: डेढ़ वर्ष से है ओवरहेड टैंक का निर्माण अधर में

Tue, 21 Jul 2026 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Construction of the overhead tank has been stalled for a year and a half.
अधर में लटका ओवरहेड टैंक का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। विकासखंड हैंसर के दुघरा उर्फ खैरा गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य एक वर्ष से अधर में है। निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी होने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।
पेयजल योजना के तहत गांव में पानी आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के साथ जगह-जगह टोटियां भी लगा दी गई हैं, लेकिन ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा नहीं किया गया। ग्रामीण मुन्नीलाल, बहादुर, चंद्रप्रकाश, राजेश, सहित अन्य लोगों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टंकी निर्माण कार्य शुरू कराया गया था लेकिन कार्य की गति बेहद धीमी है।
विज्ञापन

एक वर्ष से निर्माण कार्य की प्रगति नाम मात्र की रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पाइपलाइन और टोटियां लगने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही घरों तक पानी पहुंचने लगेगा लेकिन टंकी अधूरी होने के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण पेयजल के लिए हैंडपंप और अन्य पारंपरिक स्रोतों पर निर्भर है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए और गांव में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू की जाए, ताकि लोगों शुद्ध पानी मिल सके। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी हैंसर उमेश प्रसाद ओझा ने बताया कि ओवरहेड टैंक निर्माण की प्रगति देखी जाएगी। यदि निर्माण कार्य में शिथिलता बरती जा रही है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed