{"_id":"6a5fb53a291b4bf1f9075186","slug":"work-on-uploading-gram-panchayat-action-plans-to-the-portal-has-begun-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154176-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना पोर्टल पर अपलोड करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना पोर्टल पर अपलोड करने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। गांवों के विकास की रूपरेखा तैयार होने लगी है। ब्लॉक की ग्राम पंचायतों ने विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए कार्य योजनाएं तैयार कर उन्हें शासन के पोर्टल पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। अब तक 113 ग्राम पंचायतों में से 12 पंचायतों की कार्य योजनाएं पोर्टल पर अपलोड हो चुकी हैं, जबकि अन्य पंचायतों में प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
सेमरियावां ब्लाॅक की 113 ग्राम पंचायतों ने अपनी कार्ययोजना लगभग तैयार कर ली है। इन योजनाओं को शासन के निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। ब्लॉक के 12 ग्राम पंचायतों के द्वारा पोर्टल पर कार्य योजना अपलोड की गई है। सभी ग्राम पंचायतों को 15 अगस्त के कार्य योजना पोर्टल पर अपलोड करनी है। शासन स्तर से वित्तीय वर्ष 2026-27 में होने वाले विकास और निर्माण कार्यों को लेकर कार्ययोजना तैयार करने के सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत ने ग्राम सभा की बैठकों में ग्रामीणों की आवश्यकताओं और सुझावों के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
इनमें सड़क निर्माण, नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक स्थलों का विकास, स्वच्छता और अन्य जनहित के कार्यों को शामिल किया है। फिलहाल विकासखंड के करीब 12 ग्राम पंचायतों ने अपनी कार्य योजनाएं पोर्टल पर अपलोड करा दी हैं।
विज्ञापन
अन्य ग्राम पंचायतों में भी दस्तावेजों का सत्यापन और तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर योजनाएं अपलोड की जा रही हैं। सभी ग्राम पंचायतों को 15 अगस्त तक अपनी कार्य योजना पोर्टल पर अपलोड करनी है। पोर्टल पर कार्ययोजना अपलोड होने के बाद उनका परीक्षण किया जाएगा। स्वीकृति मिलने के पश्चात उपलब्ध बजट के अनुरूप विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से शुरू कराया जाएगा। इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी और योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी भी संभव होगी।