फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Leopard scare persists; no clue found even after seven days.

Sant Kabir Nagar News: तेंदुए की दहशत बरकरार, सात दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

Tue, 21 Jul 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Leopard scare persists; no clue found even after seven days.
पिंजरे के पास खड़े वनकर्मी। संवाद
सांथा/ बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के सुरसा चमनजोत जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद भी वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद वह अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है। लगातार कई दिनों से चल रहे सर्च अभियान के बावजूद तेंदुआ वन विभाग की टीम को चकमा दे रहा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्क करने के लिए गांव-गांव डुग्गी मुनादी कराई जा रही है। साथ ही जंगल के आसपास और मुख्य मार्गों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर भी लगाए गए हैं। लोगों से अकेले जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की अपील की जा रही है। तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग ने जिला स्तरीय टीम को भी मौके पर बुलाया है।
विज्ञापन

टीम लगातार जंगल में कांबिंग कर रही है। जंगल के विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है, लेकिन अब तक तेंदुए को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान खेतों और बाग-बगीचों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। शाम ढलते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता है और लोग बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, तब तक क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed