सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Couple beaten up over dispute regarding paddy seeds; FIR registered against four people.

Sant Kabir Nagar News: धान का बीज चराने के विवाद में दंपती की पिटाई, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 26 Jun 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten up over dispute regarding paddy seeds; FIR registered against four people.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के भैंसठ गांव में धान का बीज जानवरों द्वारा चराए जाने के विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भैंसठ गांव निवासी मंजू देवी ने बखिरा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 23 जून की सुबह करीब 9:30 बजे खेत में जानवरों द्वारा धान का बीज चराने से मना करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गांव के ही रितिकेश, फग्गू, करीमन और कलावती देवी उनके दरवाजे पर पहुंच गए। सभी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें और उनके पति सुखदेव को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सुखदेव के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


एसओ बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed