सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No X-ray or ultrasound facilities at Belharkala CHC.

Sant Kabir Nagar News: बेलहरकला सीएचसी में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं

Fri, 26 Jun 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
No X-ray or ultrasound facilities at Belharkala CHC.
बेलहरकला। विकासखंड बेलहर कला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध न होने से मरीजों को निजी जांच केंद्रों अथवा अन्य अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राकेश चौरसिया, गोपाल गुप्ता, राजपाल यादव और संतोष चौधरी आदि का कहना है कि एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को 500 से 700 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जांच सुविधाएं न मिलने से उन्हें समय और धन दोनों की हानि हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीएचसी में 12 नियमित और 20 संविदा कर्मचारी तैनात हैं। इसके बावजूद आवश्यक स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जांच सुविधाओं के अभाव में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है। इस संबंध में जिला स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से सीएचसी बेलहर कला में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed