सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People were troubled by the harsh sun and sultry heat.

Sant Kabir Nagar News: तल्ख धूप व उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग

Fri, 26 Jun 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
People were troubled by the harsh sun and sultry heat.
तेज धूप में जातीं छात्राएं।
संतकबीरनगर। मौसम में तल्खी बनी हुई है। बृहस्पतिवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज धूप के चलते दिन में सड़कों पर आवाजाही कम रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी चार से पांच दिन गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

मौसम लगातार गर्म बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जिसके चलते अधिकतर लोग घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। दोपहर के समय में उमस भरी गर्मी के चलते सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो जा रही है। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं लोग मुंह पर गमछा बांधकर निकल रहे है और काम पूरा होने के बाद वापस लौट जा रहे हैं। यही नहीं शहर के मेंहदावल बाईपास और मुखलिसपुर तिराहा के ओवरब्रिज के नीचे लोग ठहर कर गर्मी से बचने का प्रयास करते नजर आए। इस बीच अस्पतालों में उल्टी-दस्त, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि इस समय गर्मी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसमें उल्टी- दस्त और बुखार के मरीज सर्वाधिक आ रहे हैं। इनका इलाज करने के साथ ही परामर्श दिया जा रहा है कि यदि जरूरी न हो तो दिन में बाहर निकलने से बचें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी का सेवन करते रहे। पूरी बांह का सूती कपड़ा पहने और तले-भुने सामग्री के सेवन करने से बचें।
विज्ञापन


मौसम में तल्खी बनी हुई है। आने वाले चार से पांच दिन राहत की संभावना नहीं हे। तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है और बारिश हो सकती है। जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ मिश्र- मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed