सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Speeding pickup hits elderly man; FIR registered.

Sant Kabir Nagar News: तेज रफ्तार पिकअप ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 26 Jun 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Speeding pickup hits elderly man; FIR registered.
सांथा। बेलहरकला थाना क्षेत्र के लोहरसन-बेलहरकला मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर एक बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत बेलहरकला वार्ड नंबर दो के रहने वाले 70 वर्षीय पूर्णमासी बीती रात मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान बगीचे के पास एक पिकअप वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पूर्णमासी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed