सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Employment fair at HRPG College on 19th

Sant Kabir Nagar News: एचआरपीजी कॉलेज में रोजगार मेला 19 को

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Employment fair at HRPG College on 19th
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी माधुरी उपाध्याय ने बताया कि एचआरपीजी कॉलेज में 19 मार्च को सुबह 10:00 बजे से अपराह्न तीन बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां डिक्सन टेक्नोलॉजी, अमेजॉन इंडिया, पेरेग्राइन सिक्योरटी, यमुना, इंडस्ट्रीज, शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, एसबीआई लाईफ, एलआईसी, परिवहन निगम, श्रीराम फाइनेंस एवं उमोजा मार्केट प्लस टेक्नोलॉजी प्रालि आदि प्रतिभाग कर रही हैं। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, एवं आईटीआई आदि में उत्तीर्ण होने चाहिए।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेव पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहां उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्र, दो फोटो एवं बायोडाटा के साथ मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed