{"_id":"69b1be11dca49d62cc07c7e7","slug":"road-and-crematorium-to-be-built-in-menhdawal-costing-rs-1-crore-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147276-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में बनेगी सड़क और शवदाह गृह, खर्च होंगे एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में बनेगी सड़क और शवदाह गृह, खर्च होंगे एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सभासद के प्रस्ताव तथा नगर पंचायत प्रशासन की पहल के बाद नगर क्षेत्र के मंझरिया तिवारी वार्ड का चौमुखी विकास वर्ष 2025-26 में एक करोड़ रुपये से होने जा रहा है। नगर पंचायत सीमा विस्तार में पहली बार इन गांवों को सीसी सड़क की सौगात मिलने जा रही है, वहीं गांव के श्मशान घाट को शवदाह गृह की सौगात मिलेगी। इस पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र के मंझरिया तिवारी वार्ड को एक करोड़ के विकास कार्य की सौगात मिली है। सभासद के प्रस्ताव पर नगर पंचायत प्रशासन ने पहल करते हुए बीएम सिटी मार्ग से घोरकटा गांव तक सीसी रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार को कार्य योजना शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके तहत संबंधित ठेकेदार ने सीसी रोड निर्माण का कार्य प्रारंभ भी कर दिया है। यह सड़क 600 मीटर लंबी बनेगी। इसकी चौड़ाई करीब 4 मीटर होगी। इस पर लगभग 70 लाख रुपये खर्च होंगे।
अभी तक यह गांव विकास खंड क्षेत्र में था लेकिन नगर पंचायत सीमा विस्तार में यह गांव नगर की सीमा में जुड़ गया है। यहां के लोगों को खड़ंजा मार्ग की सुविधा मिली थी, लेकिन पहली बार नगर पंचायत प्रशासन की पहल पर इस गांव की आबादी को सीसी रोड की सौगात मिली है। इसको लेकर गांव के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। वहीं मंझरिया वार्ड में दुर्गा मंदिर से पूरब स्थित श्मशान घाट के विकास के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली है। करीब 30 लाख रुपये की लागत से श्मशान भूमि की बाउंड्रीवॉल कराई जाएगी। इसके साथ ही टिन शेड तथा दाह संस्कार के लिए निर्माण कार्य प्रस्तावित है, जिसे स्वीकृति मिली हुई है।
बाउंड्रीवॉल टिन शेड रूम समेत अन्य विकास कार्य का टेंडर स्वीकृत हो चुका है।
Trending Videos