सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against 42 people including 22 named persons for assault and rioting

Sant Kabir Nagar News: 22 नामजद समेत 42 पर मारपीट व बलवा की प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 42 people including 22 named persons for assault and rioting
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव की घटना
Trending Videos

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर 22 नामजद समेत 42 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महंथदास ने बताया कि 15 मार्च को विपक्षी अजय, मंगेश, जयहिंद, शेरू, विकास, चंदन कुमार उर्फ मोहन, रूपचंद, नंदनी देवी, सोनू कुमार, रीता देवी, किरण, रामलौट, पवन कुमार, अजय कुमार, राधिका, परमात्मा, सुधा, शिवकुमार, विपिन कुमार, संदीप, निर्मला, धर्मेंद्र एवं लगभग 20 अन्य महिला व पुरुष एकराय व गोलबंद होकर उनके दरवाजे पर आए, और गालियां देते हुए उन्हें, उनके परिवार के लोगों एवं घर पर पालतू जानवरों को काफी मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट-पत्थर चलाकर प्रहार किया। घर में दो साइकिलें तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दीं। साथ ही घर पर भी काफी तोड़-फोड़कर की। मौका पाकर उन्होंने यूपी-112 पर फोन किया। पुलिस को देखकर विपक्षी भाग गए। उनका लड़का अंकित गांव के सिवान में क्रिकेट खेल रहा था। वहां भी जाकर विवाद करते हुए जानमाल की धमकी दी। अभी भी घर के आसपास मारपीट करने के लिए विपक्षी उन लोगों को खोज रहे हैं, और कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।
कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर 22 नामजद एवं 20 अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed