फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against accused for assaulting a woman.

Sant Kabir Nagar News: महिला से मारपीट में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 02 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 02 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against accused for assaulting a woman.
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के बेलडुहा कोल्हुआ गांव में बेटे को बचाने पहुंची एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बेलडुहा कोल्हुआ निवासी सब्बो देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 29 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान गांव निवासी सफील्लाह पुत्र गाजर उनके बेटे को मारने के लिए दौड़ा। बेटे के शोर मचाने पर वह उसे बचाने पहुंचीं तो आरोपी ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और घसीटते हुए लात-घूंसों तथा लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इससे पहले भी आरोपी ने उनके पति के साथ मारपीट की थी, जिसमें उनकी पसली की हड्डी टूट गई थी। एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed