फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ganesh from Semariyawan shines in the Bihar PCS exam, becomes a Revenue Officer.

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां के गणेश ने बिहार पीसीएस में लहराया परचम, बने राजस्व अधिकारी

Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Ganesh from Semariyawan shines in the Bihar PCS exam, becomes a Revenue Officer.
गणेश वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। स्थानीय बाजार के गणेश वर्मा पुत्र प्रह्लाद वर्मा ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी है। परिजन, शिक्षक, मित्र और शुभचिंतक लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।
गणेश वर्मा ने 2013 में हाईस्कूल व 2015 में इंटर आदर्श जनता इंटर कॉलेज पचपेड़वा से किया। 2018 में बीएससी की शिक्षा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से प्राप्त की। प्रयागराज में रहकर ही पीसीएस की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन

पिता प्रहलाद वर्मा खेती करते हैं, जबकि माता ऊषा देवी गृहणी है। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले गणेश ने कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया। बधाई देने वालों में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नज़ीर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, सपा नेता मुनीरुलहसन चौधरी, संतोष कुमार प्रजापति, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed