सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gas shortage persists, cylinder bookings stalled due to non-availability of OTP

Sant Kabir Nagar News: गैस की किल्लत बरकरार, ओटीपी न आने से सिलिंडरों की बुकिंग अटकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gas shortage persists, cylinder bookings stalled due to non-availability of OTP
विज्ञापन
- एजेंसियों पर बुकिंग के लिए लग रही भीड़, ऑनलाइन प्रक्रिया बन रही मुसीबत
Trending Videos

संतकबीरनगर। जिले में गैस की किल्लत बरकरार है, एजेंसियों पर लंबी लाइन लग रही है। पहले बुकिंग में परेशान हो रही है। उसके बाद सिलिंडर डिलेवरी में दिक्कत हो रही है। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि आनलाइन बुकिंग के बाद भी मैसेज आ रहा है कि सिलिंडर डिलीवर हो गया। लेकिन उनके पास सिलिंडर नहीं पहुंचा। ओटीपी न आने से बुकिंग भी नहीं हाे रही है।
गैस एजेंसियों ने आफ लाइन बुकिंग बंद कर पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है, लेकिन या व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन गई है। गैस बुकिंग के लिए कॉल करने पर कई बार नंबर नहीं लगता और काल लगने के बाद बाद भी मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंच रहा है। ओटीपी के बिना सिलिंडर की डिलीवरी रो दिए जाने से उपभोक्ता सुबह से गैस एजेंसियों के बाहर खड़े होकर मोबाइल से बार-बार बुकिंग करने प्रयास करते रहते हैं। कई लोग घंटी इंतजार के बाद भी बुकिंग नहीं करा पाते और खाली हाथ लौटने को मजबूर हो जाते हैं। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बंद हो चुके हैं या बदल गए है उनकी परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे लोग गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन ओटीपी आधारित व्यवस्था के कारण उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन 15 हजार सिलिंडरों की आपूर्ति बताई जा रही है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं तक सिलिंडर नहीं पहुंच पा रहे है। उपभोक्ता विनोद यादव, संजय कुमार, सुधांशु, नीरज आदि ने बताया कि बुकिंग करते है तो ओटीपी नहीं आता है। एक दिन तो सिलिंडर की डिलेवरी दिखा दी। लेकिन सिलिंडर उनके घर नहीं पहुंचा। एजेंसी पर गए तो वहां बताया गया कि सर्वर में गडबड़ी की वजह से हुआ होगा। फिर से बुक कर लें।

सिलिंडर न मिलने से बंद हो गए चाट आदि की दुकानें
जिले में कामर्शियल सिलिंडर न मिलने के चलते चाट और फास्ट फूड की दुकानें बंद हो गई है। आजाद चौके से मेंहदावल मार्ग पर स्थित एक मिष्ठान की दुकान पर चाट और फास्ट फूड का संचालन होता है। सिलिंडर न मिलने की वजह से तीन दिन से उसे बंद कर दिया गया है। दुकान संचालक सुनील छापड़िया ने बताया कि कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इस वजह से फास्ट फूड व चाट की दुकान बंद करनी पड़ी है। हर शुक्रवार को माता की रसोई का संचालन करते है जिसमे 10 रुपये की थाली लोगों को उपलब्ध कराई जाती है। सिलिंडर न मिलने की वजह से उसे भी बंद कर दिया गया है।

सिलिंडर की नहीं है कमी
जिले में सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। जो आपूर्ति पहले थी वह अब भी है। लोग घबराकर बुकिंग कराना शुरू कर दिए है। इसकी वजह से एजेंसियों पर भीड़ लग रही है। गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है जिसकी बुकिंग हो चुकी है। उसको सिलिंडर हर हाल में उपलब्ध कराया जाए। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
-राजीव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed