फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl dies in collision between two motorcycles in Bakhira

Sant Kabir Nagar News: बखिरा में दो बाइकों की टक्कर में बालिका की मौत

Sat, 01 Aug 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Girl dies in collision between two motorcycles in Bakhira
दुर्घटनाग्रस्त बाइक। संवाद
सांथा। नन्दौर-सांथा मार्ग पर बखिरा थाना क्षेत्र के नेतारी कला गांव के पास शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बालिका की मौत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मेंहदावल भेज दिया। जहां हालत गंभीर देख सभी को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। खेसरहा थाना क्षेत्र के देवरी निवासी नजरुहसन (22) अपने रिश्तेदार दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी सक्रीनशाह (17), जैसमीन शाह (12) व महजबीन आठ वर्ष को एक ही बाइक से लेकर खेसरहा जा रहा था। नेतारी कला के पास मोटर साइकिल सवार खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा निवासी सद्दाम व शमशुल से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल पर सवार आठ वर्षीय महजबीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दोनों की मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे राजेडिहा पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ घायलों को तत्काल सीएचसी मेंहदावल भिजवाया। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महजबीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed