सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Loud demand for honorarium increase and pending payment

Sant Kabir Nagar News: मानदेय वृद्धि व बकाया भुगतान के लिए भरी हुंकार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Loud demand for honorarium increase and pending payment
सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करतीं आशा और आशा संगिनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बकाया भुगतान और मानदेय वृद्धि की मांग की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सार्थक कदम नहीं उठाए गए तो विधानसभा के घेराव के लिए बाध्य होंगी।
यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि मार्च से आशा और संगिनी का पारिश्रमिक भुगतान लंबित है। इसके कारण आशा और संगिनी आर्थिक संकट से जूझ रही हैं।
इस समय बच्चों का प्रवेश विद्यालयों में हो रहा है, लेकिन भुगतान न होने से समस्या खड़ी हो गई है। लगातार आंदोलन के बाद शासन स्तर से उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर मानदेय वृद्धि की विधानसभा में घोषणा की गई, लेकिन अभी तक कितना मानदेय बढ़ा, इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इससे आशा और संगिनी में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता अब चुप बैठने वाली नहीं हैं। यदि बकाया पारिश्रमिक का भुगतान और मानदेय वृद्धि के लिए कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और वृहद स्वरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

धरना- प्रदर्शन में विजय लक्ष्मी, सत्यभामा, संजना मिश्रा, अनीता देवी, संजू प्रभा, गायत्री भट्ट, मीना देवी, फूलादेवी, सीमा चौधरी, उर्मिला देवी, नीतू देवी, मनीषा यादव, ललिता चौरसिया आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed