सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teacher beaten, cash and mobile looted and fled

Sant Kabir Nagar News: शिक्षक को पीटा, नकदी और मोबाइल लूटकर भागे

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Teacher beaten, cash and mobile looted and fled
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मड़या ओवरब्रिज के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार बदमाश एक शिक्षक की पिटाई करके नकदी, मोबाइल एवं अन्य सामान लूटकर भाग गए। लूट की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा गांव निवासी अमित कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह प्रयागराज में बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 मई को ग्रीष्म अवकाश की वजह से विद्यालय बंद होने पर प्रयागराज से अपने घर आ रहे थे। अयोध्या पहुंचने के बाद उन्नाव डिपो की बस में सवार होकर घर के लिए निकले।
विज्ञापन
Trending Videos

भोर में लगभग 4:00 बजे कांटे में बस से उतरने पर उनका बैग बस में छूट गया। खलीलाबाद में बस पकड़ने के लिए वह सवारी का इंतजार कर रहे थे, इसी बीच एक बाइक पर तीन सवार युवक आए और उनसे उनकी समस्या पूछी और उनको अपनी बाइक पर बैठाकर खलीलाबाद के लिए निकले।
मड़या बाईपास के पास बाइक रोककर उनको ईंट व डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया और उनका मोबाइल, 8000 रुपये, एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस लूट कर फरार हो गए।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि वारदात की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो सत्यता सामने आएगी। उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के घरों व दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed