सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mercury rose three degrees above normal during the day, shivering at night

Sant Kabir Nagar News: दिन में सामान्य से तीन डिग्री चढ़ा पारा, रात में सिहरन

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 24 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mercury rose three degrees above normal during the day, shivering at night
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से गर्म हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ गया, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है।
Trending Videos

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जिले में सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 89 प्रतिशत और न्यूनतम 55 प्रतिशत रही। हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से औसतन 4.8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली, जिससे दिन में शुष्क गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी दिशा से हवाएं सामान्य से तेज चल सकती हैं और तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed