{"_id":"699cb0db9babad528d0cfb67","slug":"villagers-submitted-a-memorandum-to-the-dm-to-stop-the-encroachment-khalilabad-news-c-227-1-sdn1001-154005-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कब्जा रोकवाने के लिए ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कब्जा रोकवाने के लिए ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तहसील इटवा के खैराखास के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव की पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप था कि तहसील इटवा क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा आपसी मिलीभगत से पशुचर की जमीन पर जबरन मिट्टी पाटकर कब्जा किया जा रहा है। गांव के कमलेश ने बताया कि उक्त भूमि पर करीब 200 से 300 बड़े पेड़ लगे हुए थे, जिनमें से कई पेड़ों को काट कर हटा दिया गया है। इसके बाद रात के समय चोरी-छिपे मिट्टी डालकर जमीन को समतल कर कब्जे की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच कराकर अवैध कब्जा रुकवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
इस दौरान आकाश कुमार, राम मिलन, धनश्याम, सुरेश, आरती, सूर्यामती, चंद्रावती, ज्ञानमति सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos