फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mobile phone, wallet, and debit card snatched from a young man.

Sant Kabir Nagar News: युवक से मोबाइल, पर्स और डेबिट कार्ड छीना

Sat, 25 Jul 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone, wallet, and debit card snatched from a young man.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में बाइक सवार दो बदमाश एक युवक से मोबाइल फोन, पर्स और डेबिट कार्ड छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुरैना गांव निवासी रामकिशुन यादव के अनुसार 21 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह गांव के चौराहे पर सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान नकाही की ओर से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनका मोबाइल फोन तथा पर्स छीन लिया। पर्स में नकदी और डेबिट कार्ड था। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी पर्स में थे। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed