फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teenager and woman assaulted in dispute over buffalo not returning home

Sant Kabir Nagar News: भैंस घर न लौटने के विवाद में किशोर और महिला से मारपीट

Sat, 25 Jul 2026 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teenager and woman assaulted in dispute over buffalo not returning home
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के सिक्टहा गांव में भैंस घर न लौटने के विवाद में किशोर और उसकी मां से मारपीट की गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिक्टहा गांव निवासी रुक्मिना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका नाबालिग बेटा अजीत 22 जुलाई को भैंस चराने गया था। आरोप है कि गांव निवासी नवल की भैंस भी चरने गई थी। शाम करीब छह बजे अजीत भैंस लेकर घर लौट आया, लेकिन नवल की भैंस नहीं आई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि नवल के बेटे कृष्णा ने अजीत की पिटाई कर दी। बेटे को बचाने पहुंचीं रुक्मिना पर भी हमला कर दिया गया। नवल के दूसरे बेटे दीनदयाल ने लाठी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। वहीं नवल की पत्नी कैलाशी और पुत्री मोनी ने भी मारपीट की। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed