सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Officials inquired about the supply situation at gas agencies

Sant Kabir Nagar News: अधिकारियों ने गैस एजेंसियों पर आपूर्ति की स्थिति जानी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Officials inquired about the supply situation at gas agencies
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन नियमित आपूर्ति को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी व एसडीएम धनघटा ने तेज गैस सर्विस के गोदाम व स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण किया। इन दिनों गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं में होड़ लगी हुई है। दिन निकलने से पहले गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखी जा रही है। गैस सिलिंडर आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन अब हरकत में आ चुका है। धनघटा स्थित तेज गैस सर्विस के गोदाम सुरैना में जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार व एसडीएम डॉ. सुनील कुमार ने निरीक्षण किया।
Trending Videos

निरीक्षण में गोदाम में 14.2 किलो के 231 सिलिंडर भरे मिले। जबकि 271 सिलिंडर खाली पाए गए। दोनों अधिकारियों के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को गैस का वितरण भी हुआ। एसडीएम डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि गैस की कोई किल्लत सामने नहीं आई है। उपभोक्ताओं से अपील किया है कि ऑनलाइन रिफिल बुक कराकर गैस प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने गोदाम पर वितरण व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। कहा कि जिन लोगों ने नियमानुसार गैस की बुकिंग कराई है उन्हें सिलिंडर उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed