सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   PNG consumers of the district will have to return their LPG connections.

Sant Kabir Nagar News: जिले के पीएनजी उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे एलपीजी कनेक्शन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
PNG consumers of the district will have to return their LPG connections.
विज्ञापन
- केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी की गई नई अधिसूचना
Trending Videos


- शहर के बजंरिया, टीचर्स कालोनी, गोला बाजार आदि जगहों पर पीएनजी से होती है सप्लाई

संतकबीरनगर। जनपद में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सुविधा मिलने के बाद अब उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस कनेक्शन सरेंडर करने होंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन लिया जाएगा, उन्हें एलपीजी कनेक्शन छोड़ना होगा।
इधर गैस की किल्लत को दूर करने के लिए सरकार ने नया नियम लागू किया है। इसके तहत जिले के पीएनजी उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन छोड़ना होगा। शहर में पहले चरण के तहत बंजरिया, टीचर्स काॅलोनी, गोला बाजार समेत अन्य मोहल्लों में पीएनजी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इसके अंतर्गत अब तक लगभग 500 घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अन्य मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार यह अनिवार्य नहीं है कि हर उपभोक्ता पीएनजी ही लें। कोई उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन नहीं लेना चाहता, तो वह अपना एलपीजी कनेक्शन जारी रख सकता है, लेकिन जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन सक्रिय होगा, उन्हें एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। गैस कंपनियों और वितरक एजेंसियों को भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पीएनजी नियामक बोर्ड ने उन घरों का विवरण मांगा है, जहां पाइपलाइन के माध्यम से गैस पहुंच चुकी है। यह जानकारी जिला प्रशासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद उपभोक्ताओं से एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पीएनजी कनेक्शनधारियों को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। इसकी सूची तैयार कराई जा रही है। जितने घरों में कनेक्शन हो गया है और पीएनजी की सप्लाई चल रही है। उनका एलपीजी कनेक्शन वापस कराया जाएगा। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

रसोई गैस की कमी नहीं

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सभी एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ता किसी भी समस्या के लिए संबंधित गैस कंपनियों के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा तहसील स्तर पर निगरानी टीमें भी गठित की गई हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed