{"_id":"69b9c5a6763406e0800e8785","slug":"police-scrutinise-british-clerics-itr-to-uncover-secrets-about-his-income-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147604-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्रिटिश मौलाना का आईटीआर खंगालने में जुटी पुलिस, इनकम का खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्रिटिश मौलाना का आईटीआर खंगालने में जुटी पुलिस, इनकम का खुलेगा राज
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मोतीनगर मोहल्ला निवासी विदेशी फंडिंग और पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोपी मौलाना शमशुल हुदा खान व उसके परिजनों का आईटीआर खंगालने में पुलिस जुट गई है। इससे मौलाना की इनकम का राज खुलेगा, जिसे पुलिस विवेचना में शामिल किया जाएगा। कोतवाली खलीलाबाद में फेमा के तहत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीन कुमार मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना उच्चाधिकारियों की देखरेख में जिले की पुलिस कर रही है।
पुलिस ने बैंक अधिकारियों से मौलाना व उसके परिजनों के विभिन्न खातों के लेनदेन का विवरण भी मांगा हैं। कुछ खातों का विवरण पुलिस को मिल गया है। वहीं कुछ खातों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है, जिससे पुलिस की जांच में गति नहीं आ पा रही है। वहीं इसी मामले में ईडी और एनआईए की टीम भी अपने स्तर से जांच कर रही है। अब पुलिस की निगाह मौलाना व उसके परिजनों से जुड़े आईटीआर पर है। इससे लेनदेन की काफी जानकारी मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
मोतीनगर स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया के सील होने और नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र मगहर खलीलाबाद के मदरसा ध्वस्तीकरण आदेश के बाद प्रबंध तंत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वर्ष 2013 में ब्रिटिश नागरिकता लेने के बाद मौलाना ने 13 साल के भीतर मदरसा व अन्य चल व अचल संपत्ति खड़ा कर लिया। इसके बाद वह जांच एजेंसियों के रडार पर आया। एटीएस की जांच रिपोर्ट उजागर होने के बाद और लखनऊ में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश द्वारा मामले की जानकारी सामने लाने के पश्चात मौलाना शमशुल हुदा खान व उसके परिवार के लोगों को कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर हो गया।
फेमा के तहत रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने 18 बैंक खातों में लगभग लगभग एक करोड़ रुपये फ्रीज करवा दिए हैं। पुलिस जांच में तीन बैंक के सात एनआरआई व एनआरओ खाते की भी जानकारी हुई है, जिसके लेनदेन का विवरण अभी भी तलाशा जा रहा है। अब पुलिस की निगाह मौलाना व उसके परिजनों के आईटीआर पर है। इसके लिए विभाग से संपर्क किया जा रहा है।
कमिश्नर कोर्ट में आज होगी निगरानी पर सुनवाई
खलीलाबाद शहर के मोतीनगर स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया का प्रबंध तंत्र डीएम कोर्ट के आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंच गया है। डीएम कोर्ट ने नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र मगहर खलीलाबाद के मदरसा ध्वस्तीकरण आदेश को बरकरार रखते हुए अपील खारिज कर दी थी। इसके बाद प्रबंधक ने 11 मार्च को कमिश्नर कोर्ट में निगरानी दाखिल की थी। इस पर 18 मार्च को सुनवाई होनी है।
Trending Videos