सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Problems due to non-operation of customer service center at the verified location

Sant Kabir Nagar News: सत्यापित स्थान पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालित न होने से परेशानी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Problems due to non-operation of customer service center at the verified location
विज्ञापन
महुली। बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पंजीकृत स्थान पर न संचालित करके मनमाने स्थान पर केंद्र संचालकों द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिससे पंजीकृत गांव वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल पा रहे है।
Trending Videos

महुली कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक तथा बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक ग्राहक सेवा केंद्र संबद्ध हैं। इनमें ज्यादातर केंद्र मड़हाराजा, मानपुर, तरयापार आदि गांव के नाम से पंजीकृत है। जबकि सारे ग्राहक सेवा केंद्र कस्बा महुली से ही संचालित हो रहे हैं। ग्रामीण सुरेश, राजेश, रामबरन आदि ने बताया कि उनके गांव के नाम से जरूर ग्राहक सेवा केंद्र एलाट हुआ है। लेकिन उन्हें इसका तनिक भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। सारे केंद्र महुली कस्बा से ही संचालित किया जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बैंक के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराकर पंजीकृत स्थानों पर ही केंद्र संचालन की अनुमति देने की गुहार लगाते हुए अनियमितता बरतने में शामिल बैंक के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed