सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Question paper not found in second shift exam

Sant Kabir Nagar News: दूसरी पाली की परीक्षा में नहीं मिला प्रश्न पत्र

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Question paper not found in second shift exam
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा में जमकर लापरवाही देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कक्षा-8 के संस्कृत परीक्षा का प्रश्नपत्र विद्यालयों पर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। ऐसी स्थिति में शिक्षकों द्वारा ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नपत्र लिखकर बच्चों से परीक्षा कराई गई। बताया जा रहा है कि प्राइमरी सेक्शन का भी पेपर स्कूलों पर उपलब्ध नहीं कराया गया है।
Trending Videos


सोमवार से जिले में परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा प्रारंभ हुई। प्रथम दिवस में ही ढेर सारी अव्यवस्था देखने को मिली। विद्यालयों पर देर से प्रश्नपत्र पहुंचा। प्रश्न पत्र में यह भी देखा गया कि प्रश्न का उत्तर भी उसी पेपर में दिया हुआ था। मंगलवार को हुई परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय धर्मसिंहवा, कंपोजिट विद्यालय छिबरा, कंपोजिट विद्यालय मेंहदूपार, बरगदवा माफी, हकीमराई, भानपुर माफी, राजेडीहा, सहित सभी स्थानों पर कक्षा-8 की दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा का प्रश्न पत्र विद्यालयों को विभाग द्वारा नहीं उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण विद्यालय के शिक्षकों ने ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न पत्र तैयार कर बच्चों से परीक्षा कराया। क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों में हो रही परीक्षा में विभाग द्वारा हो रही लापरवाही पर काफी चर्चा हो रही है लोग इसे गंभीर त्रुटि का विषय मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed