{"_id":"679db691e0f89db63f04b188","slug":"renuka-panwar-enthralled-the-kabir-maghar-mahotsav-by-singing-uchi-si-haveli-people-danced-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर मगहर महोत्सव: हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने '52 गज' और 'ऊँची हवेली' से बांधा समा- झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर मगहर महोत्सव: हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने '52 गज' और 'ऊँची हवेली' से बांधा समा- झूमे लोग
Sat, 01 Feb 2025 11:25 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:25 AM IST
सार
रेणुका ने अपने चित परिचित आवाज में तेरा प्यार बोले मेरे सिर चढके, 'थारी ऊंची सी हवेली मारो मन भटके' गाकर हरियाणा के प्रेमरस का रसपान करा गया। इसके बाद भोजपुरी की बेहद हिट सांग लॉलीपॉप लागेलु जब गाया को दर्शक को खुद को झूमने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीर मगहर महोत्सव में शुक्रवार की रात आयोजित हरियाणवी नाइट में मशहूर हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार के नाम रही। दर्शकों से खचाखच भरे पांडाल में ज्यों ही रेणुका पहुंची उनके चाहने वालों में जोश भर गया। रेणुका ने कार्यक्रम की शुरुआत अपने सबसे मशहूर गीत बावन गज का दामन... मटक चालूंगी की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
पांडाल मे मौजूद श्रोता अपने आपको थिरकने से नही रोक सके। इसके अलावा रेणुका ने अपने चित परिचित आवाज में तेरा प्यार बोले मेरे सिर चढके, 'थारी ऊंची सी हवेली मारो मन भटके' गाकर हरियाणा के प्रेमरस का रसपान करा गया।
विज्ञापन
इसके बाद भोजपुरी की बेहद हिट सांग लॉलीपॉप लागेलु जब गाया को दर्शक को खुद को झूमने से नहीं रोक पाए। देर रात में रेणुका पवार व उनकी टीम ने महोत्सव में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम के अंत में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने गायक रेणुका पंवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसके पहले शाम को आत्म निर्भर फैशन शो रैंपवाक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान गांव के बच्चों ने श्यामली जायसवाल के निर्देशन में देश की विभिन्न संस्कृति की वेश भूषा से परिचय कराया। कार्यक्रम प्रभु राम के जन्म भूमि अयोध्या से शुरू होकर देश के तमाम राज्यों के परिधानों व संस्कृति से रैंपवाॅक के जरिये परिचय कराया, जिसकी दर्शकों ने भरपूर सराहना की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा अंसारी ने संस्था के कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।