{"_id":"6931ea44bbd7efc77004e324","slug":"santosh-murder-case-raids-at-possible-hideouts-in-search-of-two-accused-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142294-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष हत्याकांड : दो आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष हत्याकांड : दो आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर संतोष हत्याकांड के दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। हालांकि, दोनों आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। इधर, संतोष पति त्रिपाठी का शव बुधवार की देर रात घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार सुबह कालेसर स्थित राप्ती नदी के तट पर परिजनों ने संतोष का अंतिम संस्कार कर दिया।
खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास गोलीकांड में घायल रंदौली के संतोष पति त्रिपाठी की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया था। आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। जबकि एक अन्य आरोपी और विवेचना में प्रकाश में आए आरोपी की तलाश में जुटी है।
गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित रंदौली गांव निवासी संतोष पति त्रिपाठी को गोली लगने के बाद ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। इधर संतोष पति त्रिपाठी की लखनऊ केजीएमयू में हुई मौत के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है। कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस व एसओजी को भी एसपी के आदेश पर लगा दिया गया है। पुलिस आरोपितों के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जिससे उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके। जबकि पुलिस को आरोपी लगातार चकमा देकर अपनी लोकेशन बदल दे रहे हैं।
-
इन आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी रणवीर सिंह उर्फ आलोक सिंह पुत्र झिनकू सिंह व अमन सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद व विवेक कुमार शुक्ला उर्फ लल्ला शुक्ला पुत्र वीरेंद्र शुक्ला निवासी परमेश्वरपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर स्थानीय पता सेंट थाॅमस स्कूल बरदहिया बाजार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, एक आरोपी चंदन सिंह निवासी अतरौरा पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस विवेचना में खलीलाबाद शहर के एक और आरोपी का नाम प्रकाश में आया है।
-
सीसीटीवी की भी हो रही जांच
मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे वारदात के समय की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस चेक कर रही है, जिससे वहां पर मौजूद अन्य आरोपियों की भी शिनाख्त हो सके। परिजनों ने भी अन्य आरोपियों के शामिल होने की आशंका व्यक्त की है।
-
मेंहदावल बाईपास पर हुई हत्या के मामले में पुलिस तीन आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भिजवा चुकी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया जाएगा। -सुशील कुमार सिंह, एएसपी
Trending Videos