सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Strong security arrangements, celebrate festivals together

Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मिलजुल कर मनाए त्योहार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Strong security arrangements, celebrate festivals together
विज्ञापन
- धर्मसिंहवा थाने पर हुई पीस कमेटी की बैठक
Trending Videos



धर्मसिंहवा। स्थानीय थाने पर बुधवार को नवरात्र और ईद-उल-फितर के मद्देनजर एसओ अमित कुशवाहा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसओ ने आपसी भाईचारा, शांति व्यवस्था बनाते हुए मिलजुल कर त्योहार मनाने को कहा, यह भी कहा कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ना है सभी को आश्वस्त किया कि पुलिस सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हुए है। किसी प्रकार की समस्या हो तो पुलिस को तुरंत सूचना दें।
एसओ ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। बैठक में मौलाना अली अहमद, वसी अहमद, मुजम्मिल हुसैन, रिजवान खान, राम सुभग दूबे, रामशंकर दूबे, कमाल अहमद, राजेंद्र प्रसाद, श्री चंद निषाद, नगीना राय, तारकेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed