फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Take the opportunity of complaints and make them quality disposal

Sant Kabir Nagar News: शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण

Sun, 12 Jul 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Take the opportunity of complaints and make them quality disposal

विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को थाना समाधान दिवस पर महुली थाने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों का आपसी समन्वय से समयबद्ध समाधान किया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस के दौरान एएसपी ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर पहले से निस्तारित मामलों का फीडबैक भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशान न किया जाए और प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

इसके बाद एएसपी ने महुली थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, मेस और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने और आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने की हिदायत दी। महिला सुरक्षा के मद्देनजर महिला हेल्प डेस्क और पिंक बूथ की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed