{"_id":"6a53e53742909c213f08ea6a","slug":"teenager-beats-up-for-protesting-against-asking-for-mobile-number-khalilabad-news-c-208-1-deo1032-186740-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मोबाइल नंबर मांगने का विरोध करने पर किशोरी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मोबाइल नंबर मांगने का विरोध करने पर किशोरी को पीटा
Mon, 13 Jul 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के दो युवकों पर बेटी के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के अनुसार, नौ जुलाई की रात करीब नौ बजे बेटी भाई-बहनों के साथ शौच के लिए गई थी।
गांव के दो युवक वहां पहुंचे और बेटी से मोबाइल नंबर मांगने लगे। उसने नंबर देने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पिटाई कर छेड़खानी की कोशिश की। पीड़िता ने वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी नाराज हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। आरोपी भाग गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थानाध्यक्ष अश्विनी प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार र पुलिस ने आरोपी दीपक और विशाल पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।