{"_id":"69b44215aaada44a5a0f05bb","slug":"the-amount-of-samman-nidhi-was-sent-to-the-accounts-of-two-lakh-farmers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-147436-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो लाख किसानों के खाते में भेजी गई सम्मान निधि की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो लाख किसानों के खाते में भेजी गई सम्मान निधि की राशि
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ज्योति विष्णु अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र खानापारा गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त जारी की। इसमें जिले में कुल 216541 किसानों को 41 करोड़ 30 लाख 8000 की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई है।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद मुख्यालय के कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक कुमार की उपस्थित में कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने देखा और सुना। डीएम ने कहा कि आगे किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना अनिवार्य है।
इसी क्रम में जनपद के प्रत्येक विकासखंड सभागार, कृषि विज्ञान केंद्र, ग्राम पंचायत, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, साधन सहकारी समिति, मंडी एवं जन सुविधा केंद्र के माध्यम से किसानों के मध्य पीएम का संदेश प्रसारित किया गया। इसमें किसानों द्वारा बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
पेज-4-- पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी
सेमरियावां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुवाहाटी, असम से पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत, 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,640 करोड़ से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों (डीबीटी) में हस्तांतरित की गई। यह दो-दो हजार रुपये की सहायता राशि है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का सेमरियावां ब्लाॅक सभागार में आयोजित किया गया। इसे ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, कृषि सखी और लाभार्थी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से भेजी जाती है। इस दौरान एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी, पीपीएस शेषमणि वर्मा, टीएसी संजय प्रजापति, एटीएम अमन कुमार, शिव कुमार, इफ्को खाद विक्रेता फखरुद्दीन, निसार अहमद, शिवशंकर, दिनेश चौधरी, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद मुख्यालय के कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक कुमार की उपस्थित में कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने देखा और सुना। डीएम ने कहा कि आगे किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी क्रम में जनपद के प्रत्येक विकासखंड सभागार, कृषि विज्ञान केंद्र, ग्राम पंचायत, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, साधन सहकारी समिति, मंडी एवं जन सुविधा केंद्र के माध्यम से किसानों के मध्य पीएम का संदेश प्रसारित किया गया। इसमें किसानों द्वारा बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
पेज-4