{"_id":"69b3295529f8705e6d0b94cf","slug":"the-body-of-a-missing-woman-who-had-gone-to-attend-a-yagna-was-found-in-a-mustard-field-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147362-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यज्ञ देखने गई लापता महिला का सरसों के खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यज्ञ देखने गई लापता महिला का सरसों के खेत में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के हाड़ापार गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के हाड़ापार गांव में 10 मार्च को घर से यज्ञ देखने गई महिला लापता हो गई थी। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को गांव के सिवान में महिला का शव देखा गया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित लक्ष्मी चंद ने बताया कि उनकी माता शारदा देवी (60) वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामललित यादव 10 मार्च को रात 8:00 बजे गांव में समय माता मंदिर स्थान पर विष्णु महायज्ञ देखने गई थीं। इसके बाद वह घर नहीं आईं। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इसके साथ ही परिजन भी महिला की तलाश में जुटे थे।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव का एक व्यक्ति दातून तोड़ने गया था। नहर के किनारे चप्पल देखकर उसे आशंका हुई। इसके बाद आगे सरसों के खेत में महिला का शव पड़ा देखकर शोर मचाया। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर तमाम लोग जुट गए। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया। फाॅरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किए।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूर्व में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
महिला के शरीर से गायब थे जेवरात, गले पर था चोट का निशान
परिवार के लोगों के अनुसार महिला के नाक, कान व गले में जेवरात थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के शरीर से जेवरात गायब थे। उसके गले पर चोट का निशान था। लोगों के बीच चर्चा यह भी है कि महिला की हत्या करके शव ठिकाने लगाने के लिए सरसों के खेत में फेंक दिया गया है।
Trending Videos