सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Training started to connect drop out children with school

Sant Kabir Nagar News: ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण शुरू

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Training started to connect drop out children with school
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में विभिन्न कारणों से बीच सत्र में ही स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को विशेष शिक्षण के लिए बीआरसी सभागार में 116 शिक्षकों को 58-58 दो बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षण प्रक्रिया को रोचक बनाना होगा।
Trending Videos

संदर्भदाता प्रशिक्षक शिवचेंद्र मौर्य व मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे बच्चे जिन्होंने दाखिला ताे लिया, मगर किन्हीं कारणों से स्कूल आने से दूरी बना ली। अब नए सत्र में इन बच्चों को प्राथमिकता से जोड़ने की तैयारी है। नए सत्र में नामांकित कक्षा में पढ़ रहे अन्य छात्रों के स्तर तक लाने का प्रयास होगा। इस प्रशिक्षण से शिक्षक ही आउट ऑफ स्कूल बच्चों को नौ माह का प्रशिक्षण देंगे। यदि छात्र निर्धारित अवधि के भीतर कक्षानुसार बेहतर स्तर नहीं हासिल करता है, तो विशेष प्रशिक्षण अवधि को क्रमबद्ध तरीके से बढ़ाया जा सकता है। बच्चों में हो रहे बदलाव का आकलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण के बीच हर तीन माह में मूल्यांकन होगा। एआरपी अनूप कुमार सिंह और प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए हमें बेसिक और एडवांस समूह में वर्गीकरण करने का प्रयास करना होगा। इन बच्चों के साथ शिक्षक नजदीकी बढ़ाते हुए उन्हें विद्यालय में आनंदमय रूप से शिक्षित करने का प्रयास करें। इस अवसर पर नृपेंद्र त्रिपाठी, अजयनाथ मिश्र, सुनील कुमार शुक्ल, संजीव मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed