सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Under the Nipun Bharat Mission, Nipun assessment has been completed in 76 out of 88 schools.

Sant Kabir Nagar News: निपुण भारत मिशन के तहत 88 विद्यालयों में से 76 विद्यालयों में पूरा हुआ निपुण आकलन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Under the Nipun Bharat Mission, Nipun assessment has been completed in 76 out of 88 schools.
विज्ञापन
मेंहदावल। डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा चल रहे निपुण भारत मिशन के तहत हुए आकलन के दूसरे चरण में सोमवार को ब्लॉक के स्कूलों में 88 विद्यालयों में से 76 का निपुण आकलन पूरा हो चुका। 12 बचे विद्यालयों का सर्वे मंगलवार को होगा।
Trending Videos

बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में निपुण लक्ष्य हासिल करने का आकलन चल रहा है। इसके तहत अब आठ साल की उम्र के बच्चों को निपुण बनाना है। निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों को रट्टू-तोता बनाने की जगह उनके समझ बढ़ाने पर जोर है। इसके तहत हमें बच्चों में भाषा और संख्या की समझ विकसित करना है। स्कूल, अभिभावक और सरकार मिलकर रणनीति के तहत काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन का लक्ष्य बच्चों की पढ़ाई में सुधार, शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, असमानता कम करना व विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को समान अवसर देना है। शनिवार को हुए आकलन में बनकसिया, बानडूमर, इमलीडीहा, इंदरपुर, जब्बार, जमोहरा और आज हुए आकलन में नटवा, नौंगों, सईंलंगडी समदा, समोगर व सांड़ें कला समेत 12 विद्यालयों पर आकलन टीम नहीं पहुंच सकने से आकलन नहीं हो सका। 76 विद्यालयों का निपुण आकलन पूरा हो चुका है।
उन्होंने बताया कि अनूप कुमार सिंह, प्रफुल्ल त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, उमाशंकर पाठक सभी एआरपी विद्यालयों पर चल रहे आकलन की प्रक्रिया में शिक्षकों और डीएलएड प्रशिक्षुओं का सहयोग करने के लिए विद्यालयों पर भ्रमण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed