सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wheat and sugarcane crops were burnt in the fire.

Sant Kabir Nagar News: आग से गेहूं व गन्ने की फसल जली

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Wheat and sugarcane crops were burnt in the fire.
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव के सिवान में रविवार को शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से गेहूं व गन्ना की फसल जल गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझाई जा सकी। कुड़वा गांव के सफेणू व संतकुमार के खेत के ऊपर से विद्युत तार गया है। शाॅर्ट सर्किट से संतकुमार के गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे करीब आधा बीघा गन्ने की फसल जल गई। लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। गांव से लोग जुट गए और आग बुझाना शुरू किया। इस बीच आग से सफेणू के गेहूं की बीघा फसल जल गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी नंदू गौतम पुलिसकर्मियों के साथ आग बुझाने में ग्रामीणों के सहयोग में जुटे रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed