सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young man dies under suspicious circumstances, screams erupt in the house

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, घर में मची चीख-पुकार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, screams erupt in the house
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी युवक की बुधवार को रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में शुरू कर दी।
Trending Videos

बुधवार की रात अरविंद (30) पुत्र तीरथ की परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद अरविंद कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन घबराकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। बताया जाता है कि अरविंद की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। युवक की असामयिक मौत से परिवार में शोक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed