{"_id":"6a6e3dbf7b8d5f758e071d34","slug":"youth-accused-of-issuing-threats-in-dispute-over-blocking-the-way-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154811-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रास्ता रोकने के विवाद में युवक पर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रास्ता रोकने के विवाद में युवक पर धमकी देने का आरोप
Sun, 02 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के लोहरसन गांव में रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, लोहरसन गांव निवासी देवव्रत राय ने बेलहरकला थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की शाम करीब आठ बजे वह अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। गांव स्थित विष्णु भगवान मंदिर के पास पहुंचे थे तभी गांव का ही राकेश पुत्र श्रीराम अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर कान में हेडफोन लगाए बैठा था, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया था।
तहरीर के मुताबिक कई बार हॉर्न बजाने के बाद राकेश ने बाइक हटाई लेकिन नाराजगी जताते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी राकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रविंद्रनाथ शर्मा को सौंपी गई है। संवाद