सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth dies after being hit by a goods train

Sant Kabir Nagar News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a goods train
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के तितौवा व डिग्री कॉलेज के बीच में बृहस्पतिवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया।
रेलवे पुलिस के अनुसार युवक झाड़ियों के बीच से अचानक निकलकर मालगाड़ी के सामने आ गया, जिससे मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि अपलाइन के बाएं तरफ दक्षिण दिशा में शव की सूचना रेलवे पुलिस ने दी थी। इसके बाद तितौवा चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया। शव देखने से लगभग 24 वर्षीय युवक का लग रहा है। विधिक कार्रवाई करते हुए शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed