सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   350 Liters of Diesel Stolen from Truck Parked at Police Station Gate in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: थाने के गेट पर पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक से 350 लीटर डीजल चोरी, कार सवारों ने की वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 20 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में खुटार थाने के गेट पर पुलिस अभिरक्षा में खड़े एक ट्रक से 350 लीटर डीजल चोरी हो गया। चालक ने सीसीटीवी में चोर दिखने का दावा किया, पर पुलिस ने तहरीर नहीं ली। 

350 Liters of Diesel Stolen from Truck Parked at Police Station Gate in Shahjahanpur
थाने के गेट पर खड़ा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा में खुटार थाने के गेट पर खड़े एक ट्रक से कार सवार चोर 350 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। डीजल चोरी से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज न कर घटना को संदिग्ध बताकर किरकिरी से बचने का प्रयास कर रही है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक खुटार-पूरनपुर रोड पर एक ईंट भट्ठे के पास 24 अप्रैल को ट्रक और कार की टक्कर हो गई थी। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर थाने के गेट के पास खड़ा करा लिया था। ट्रक चालक झारखंड के जिला टांडानगर जमशेदपुर निवासी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे तक वह जागता रहा। बाद में ट्रक के केबिन में सो गया। बुधवार सुबह उठने पर ट्रक के डीजल टैंक का ढक्कन खुला मिला। पता चला कि टैंक में भरा 350 लीटर डीजल चोरी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर लेने से किया मना 
मुकेश के अनुसार पुलिस ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो लोगों ने कार ट्रक के पास खड़ी कर डीजल चोरी की है, लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने से मना कर दिया है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी ले लिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार डीजल चोरी की घटना संदिग्ध है। जहां ट्रक खड़ा है, वहां पर सीसी कैमरों की कवरेज नहीं है। चालक झूठ बोल रहा है कि उसे डीजल चोरी करने वाले दो लोग और कार दिखाई गई है। मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed