{"_id":"69824aa441afd170db06eeeb","slug":"a-civil-engineer-from-rishikesh-died-under-suspicious-circumstances-his-body-was-found-in-a-hotel-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-164670-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ऋषिकेश के सिविल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, होटल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ऋषिकेश के सिविल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, होटल में मिला शव
विज्ञापन
बहादुरगंज के होटल में सिविल इंजीनियर का शव मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच करते एसपी सिटी देवेंद्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तराखंड के ऋषिकेश के रहने वाले सिविल इंजीनियर गौरव सक्सेना (47) की सदर बाजार के बहादुरगंज स्थित स्वागत होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह एक फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे से होटल में रुके हुए थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे होटल के कर्मचारी को वह कमरे में मृत अवस्था में मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गौरव की मौत की वजह बीमारी बताई गई है।
ऋषिकेश के गंगानगर के गणेश विहार के गायत्री विला के रहने वाले गौरव सक्सेना की शाहजहांपुर के चौक कोतवाली के मोहल्ला मोहम्मदजई में ससुराल है। गौरव रविवार को दोपहर 12 बजे सदर बाजार थाना क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित स्वागत होटल पहुंचे और कमरा मांगा। उन्हें फर्स्ट फ्लोर पर कमरा नंबर 107 दिया गया।
सोमवार शाम को मोहल्ला जलालनगर का रहने वाला उनका मित्र शंकरलाल मिलने आया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे होटल का कर्मचारी पप्पू नाश्ते के लिए पूछने गया तो बाहर से आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया। उसने दरवाजा खटखटाया। फिर धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया।
अंदर गौरव कुर्सी पर औंधे पड़े हुए थे। उनकी नाक से हल्का खून निकला हुआ था। पास में उल्टी पड़ी हुई थी। अंदर का नजारा देखकर कर्मचारी घबरा गया और स्टाफ को बताया। सूचना पर सदर बाजार इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
पुलिस को वहां शराब की एक भरी बोतल और एक खाली पौव्वा मिला है। कुछ दवाएं भी मिली हैं। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क किया। जानकारी मिलने पर गौरव के ससुराल के लोग मौके पर आ गए। पूछताछ में उन लोगों ने पुलिस को बताया कि गौरव शराब अधिक पीते थे।
जब पुलिस ने पूछा कि गौरव रिश्तेदारी में क्यों नहीं गए, तब कोई कुछ नहीं बोला। इस दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। पोस्टमाॅर्टम के बाद उनके शव को बरेली से आए उनके भाई व मां के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। परिवार वाले शव को ले गए हैं।
--
डिटॉल की शीशी देने आया था दोस्त
शंकरलाल ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ाते हैं। उनकी गौरव से दोस्ती थी। 1997 में गौरव ने शाहजहांपुर से डिप्लोमा किया था। तभी से उनकी दोस्ती थी। वह जब भी आता, उनसे मिलता था। गौरव ने उंगली में चोट लगने की बात कही थी। सोमवार की शाम करीब सात बजे दोस्त को डिटॉल की शीशी देकर कुछ देर रुककर चले गए थे।
--
निजी स्कूल में पढ़ाती हैं पत्नी
गौरव की पत्नी श्वेता ऋषिकेश में निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। फोन पर मिली सूचना के बाद श्वेता व बेटे पुलकित व गर्वित गुमसुम हो गए हैं। गौरव बीमार रहते थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गौरव नौकरी नहीं कर रहे थे। उनकी नौकरी छूट गई थी। अब तक परिवार वालों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
--
बेटे ने मेसेज किया था- पापा कॉल उठाइये
पुलिस के अनुसार, गौरव का एक बेटा पालीटेक्निक का छात्र है। मोबइल पर उनके एक बेटे ने मेसेज भेजा था। उसने लिखा था पापा प्लीज कॉल उठाइए। वहीं, पुलिस बाकी के नंबरों की जांच कर रही है।
Trending Videos