सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A farmer who went to guard his crops went missing, but the police found him.

Shahjahanpur News: फसल की रखवाली करने गया किसान लापता, पुलिस ने ढूंढ़ निकाला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A farmer who went to guard his crops went missing, but the police found him.
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव दियुरा में खेत की रखवाली के लिए गए अरविंद (40) रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। खोजबीन के बाद भी पता न लगने पर परेशान परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें ढूंढ़कर घरवालों के सुपुर्द कर दिया।
Trending Videos

दियुरा गांव के सोनू ने दोपहर करीब 12 बजे थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनका भाई अरविंद बुधवार रात करीब 12 बजे खेत में पानी लगाने तथा फसल की रखवाली की कहकर घर से गए थे। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे उनकी पत्नी ने चाय बनाकर अरविंद को देने के लिए बेटे को खेत पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत पर पिता के न मिलने पर बेटा घर लौट आया। कुछ देर इंतजार के बाद उनकी तलाश शुरू की गई। सोनू के अनुसार घर के किसी सदस्य की अरविंद की कहासुनी भी नहीं हुई थी। भाई के मोबाइल पर घंटी जा रही थी लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मोबाइल से मिल रही लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम को अरविंद की तलाश में लगाया गया।
दिन में करीब तीन बजे पुलिस को अल्हागंज की सीमा के पास हरदोई से निकले गंगा एक्सप्रेस वे के निकट सड़क पर अरविंद मिल गए। पूछताछ में अरविंद संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed