{"_id":"69824a4491eb351c1c059f20","slug":"a-young-man-lost-his-life-after-being-bitten-by-a-snake-while-people-continued-to-perform-traditional-healing-rituals-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-164687-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांप के डसने से चली गई युवक की जान...कराते रहे झाड़फूंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांप के डसने से चली गई युवक की जान...कराते रहे झाड़फूंक
विज्ञापन
गांव हर्रैया के राधेश्याम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। पकड़ने का प्रयास करते समय सांप ने गांव हर्रैया के राधेश्याम कश्यप को डस लिया। झाड़फूंक के चक्कर में काफी देर बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
राधेश्याम कश्यप गांव करनापुर के एक कोल्ड स्टोर में नौकरी करते थे। दो फरवरी की सुबह वह बाइक से गेहूं पिसवाने गांव गंगसरा गए थे। किसी की कॉल आने पर राधेश्याम सांप पकड़ने चले गए, जहां उनको सांप ने उनको डस लिया था। जहर का असर होने पर वह गांव गंगसरा में एक डॉक्टर के यहां पहुंचे।
जानकारी पाकर परिजन भी गंगसरा पहुंचे और राधेश्याम को बंडा के गांव सुनासिरनाथ में झाड़फूंक करने वाले एक व्यक्ति के यहां ले गए। लाभ नहीं होने पर शाम को उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया।
राधेश्याम की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई है। उनका चार माह का पुत्र वैभव है। भाई रामसरन ने बताया कि घर में सांप दिखने पर पकड़ने के लिए लोग राधेश्याम को बुला लेते थे। सोमवार को भी कहीं सांप पकड़ते समय सांप ने डस लिया। उन लोगों ने इलाज और झाड़ फूंक कराई, लेकिन राधेश्याम की जान नहीं बच सकी। राधेश्याम मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos