सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused arrested for making video of teenager viral

Shahjahanpur News: किशोरी का वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for making video of teenager viral
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। किशोरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर उसका वीडियो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब दो माह पूर्व किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि एक युवक ने उनकी बेटी का यौन शोषण किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर खैरपुर चौराहे के पास से कासगंज के थाना सोरो क्षेत्र के मोहल्ला बदरिया निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed