सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five out of 35 complaints were resolved on the spot.

Shahjahanpur News: 35 शिकायतों में पांच का हुआ मौके पर निस्तारण

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Five out of 35 complaints were resolved on the spot.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम और एसपी राजेश द्विवेदी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। कुल 35 में से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
Trending Videos


डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस के साथ ही आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी मौके पर जाएं। डीएम ने आईजीआरएस में आने वालीं शिकायतों को गलत तरीके से निस्तारित करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एसडीएम सदर संजय कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
जलालाबाद में सिर्फ एक शिकायत का हो सका निस्तारण



जलालाबाद। नायब तहसीलदार रोहित कटियार की अध्यक्षता में शनिवार को हुए तहसील समाधान दिवस में 11 में से केवल एक मामले का ही निस्तारण हो सका। अल्हागंज के मोहल्ला ब्रह्मनान से आईं सपना ने जमीन के विवाद की कई बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने की शिकायत की। गांव कोयला ज्ञानपुर के सत्यपाल ने 15 वर्षीय दिव्यांग बेटे का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने की गुहार लगाई। संवाद




---------------
सीडीओ ने कलान ब्लॉक कार्यालय और गाेशाला का लिया जायजा

कलान। तहसील सभागार में जनसुनवाई के बाद सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने ब्लॉक कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। सथरा धर्मपुर गांव की गोशाला में पशुओं के लिए हरा चारा नहीं होने और अन्य अव्यवस्थाएं देख बीडीओ से नाराजगी जताई। संवाद

-----------------
बिना अनुमति धर्मस्थल का निर्माण रोकने को दिया ज्ञापन

कलान। भारतीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष मुनिराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील जाकर समाधान दिवस में एसडीएम से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर मोहम्मदपुर गुलरिया गांव में बिना अनुमति के बनाए जा रहे धर्मस्थल का निर्माण रोके जाने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सर्वजीत सिंह, सौरव गुप्ता, सचिन कुमार, गोपाल सिंह, गौरव कुमार, अनुज यादव, अंकित लोधी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed