{"_id":"69ac77604a153efe95092d51","slug":"the-question-paper-of-social-science-and-yoga-came-easy-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-167332-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सोशल साइंस और योग का प्रश्नपत्र आया सरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सोशल साइंस और योग का प्रश्नपत्र आया सरल
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीबीएसई में शनिवार को दसवीं में सोशल साइंस और बारहवीं में योग की परीक्षा का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के अनुसार, दोनों ही प्रश्नपत्र काफी सरल आए हैं। सरल प्रश्नपत्र को देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
एसएसएमवी, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, केवी वन व टू, द रेनसा अकादमी समेत नौ केंद्रों पर शनिवार को परीक्षा आयोजित की गई। दसवीं में सोशल साइंस और बारहवीं में योग का प्रश्नपत्र काफी सरल आया। सीसी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा में सरल प्रश्नपत्र को देखकर छात्र-छात्राओं को राहत मिली।
केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि अधिकतर पढ़ा हुआ ही आया, प्रश्न हल करने में ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि दसवीं में 19 और बारहवीं में आठ छात्र-छात्राएं परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
--
यूपी बोर्ड : वाणिज्य विषय में पांच छात्र रहे गैरहाजिर
होली के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। प्रथम पाली में वाणिज्य की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 256 में 251 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पांच गैरहाजिर रहे। जबकि इंटरमीडियट में व्यावसायिक विषय पंचम प्रश्नपत्र में छह छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। सीसी कैमरों की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। इस दौरान सचल दलों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
Trending Videos