सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth should play an active role in bringing positive change in the society.

Shahjahanpur News: समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवा निभाएं सक्रिय भूमिका

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth should play an active role in bringing positive change in the society.
तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर के शुभारंभ अवसर पर छात्रा को ब
विज्ञापन
तिलहर। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शनिवार से बिलहरा गांव में आरंभ हो गया। कौशल विकास हेतु युवा थीम पर आधारित शिविर में महाविद्यालय के 50 स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. शीला रानी खरे ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए युवा आगे आएं।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में समाज सेवा की भावना, नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास को बढ़ावा देती है। इसलिए शिविर के उद्देश्य के अनुरूप छात्र-छात्राएं समाज हित के लिए तत्पर रहें। कार्यक्रम अधिकारी शशिभूषण ने शिविर के सातों दिनों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होेंने बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, मिशन शक्ति, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता अभियान, कौशल विकास गतिविधियां और ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व छात्रा राखी और दीपिका ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। ममता और दिव्या ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसी दौरान स्वयंसेवी दीपिका और करुणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। बाद में सभी ने वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया।
शिविर में मानसी, शिवानी, दिव्या, स्वाती, लक्ष्मी, अंशिका, मधु, प्रियंका, रंजन, हिमांशी आदि आदि छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह ने स्वयंसेवियों को शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। व्यवस्था में छाया, अनामिका,मीनाक्षी, सद्दाम, आकाश आदि का सहयोग रहा। अंत में कार्यक्रम अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed